DHT (डाइहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन) टेस्टोस्टेरोन से बनने वाला एक हार्मोन है। यह 5-alpha-reductase नामक एंजाइम की मदद से बनता है और पुरुषों तथा महिलाओं दोनों में पाया जाता है। समस्या तब शुरू होती है जब DHT बालों के फॉलिकल्स से जुड़ जाता है।
संवेदनशील फॉलिकल्स पर जुड़कर DHT उन्हें धीरे-धीरे सिकोड़ देता है - इसे miniaturization कहते हैं। सिकुड़े फॉलिकल पतले, कमजोर बाल बनाते हैं और अंततः नए बाल बनाना बंद कर देते हैं। यही pattern baldness का मुख्य कारण है।
अच्छी बात यह है कि शुरुआती चरण में यह प्रक्रिया धीमी जा सकती है। स्कैल्प की नियमित सफाई, DHT-रोधी हर्बल देखभाल (जैसे रोज़मेरी और भृंगराज) और संतुलित आहार फॉलिकल्स को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।